मानव संसाधन प्रबंधन के कार्य क्या है?
नमस्कार दोस्तों आप सभी लोगों का Hindi-khabri.in में आप सभी लोगों का स्वागत है। दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि मानव संसाधन प्रबंधन के कार्य क्या हैं? तो आइए दोस्तों हम बिना देर किए अपने आर्टिकल मानव संसाधन प्रबंधन के कार्य क्या है का शुरुआत करते हैं-
मानव संसाधन प्रबंधन के कार्य क्या है?
मानव संसाधन प्रबंधन के प्रकार्यों के मुख्य क्षेत्र नियोजन और कर्मी प्रतिनियुक्ति,विकास एवं प्रतिधारण है।
आइए मानव संसाधन प्रबंधन के कुछ विशेष कार्यों के बारे में जानते हैं
मानव संसाधन नियोजन-नियोजन तो प्रबंधकीय कार्यों का एक आवश्यक अंग होता है। मानव संसाधन नियोजन का मुख्य सरोकार यही होता है कि संगठन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कितने कर्मियों की आवश्यकता होगी। यह नियोजन आवश्यक रूप से संगठन के वृहत्तर के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए शोध एवं आवश्यकता के पक्षों पर विचार करते हुए किया जाता है। यह नियोजन मानव संसाधन प्रबंधन के संगठन हित के अन्य कार्यों के साथ समन्वय करते हुए ही किया जाता है।उदाहरण के लिए यदि संगठन किसी नए उत्पाद को बाजार में लाने की योजना बना रही है तो मानव संसाधन विभाग उस दृष्टि से कर्मियों के प्रशिक्षण आदि पर आवश्यक ध्यान देगा।
कार्य विश्लेषण-इस प्रक्रिया में कार्य विशेष संबंधी जानकारियां इकट्ठी की जाती है।यह कार्य विवरण एवं कार्य विनिर्देशन संबंधी होती है। विवरण यह बताता है कि क्या-क्या कार्य किए जाने हैं तो भी विनिर्देशन उन कार्यों के लिए आवश्यक कौशल एवं अनुभव पर ध्यान देता है।
भर्ती,चयन एवं प्रतिनियुक्ति-यह तीनों महत्वपूर्ण मानव संसाधन प्रबंधन कार्य है। संगठन में कार्य रिक्तियों के आधार पर यह विभाग विज्ञापन एवं परिसर भर्ती जैसे कार्य को करता है। मुख्य ध्येय ऐसे प्रार्थियों के विशाल समूह को तैयार करना है जिसमें से संगठन अपने उपयुक्त कर्मचारी को चुन सकें।कर्मियों का चयन मुख्यतः उनके निष्पादन पर आधारित होते हैं। इस उद्देश्य से साक्षात्कार, सामूहिक चर्चा जैसी विधियों का प्रयोग भी किया जा सकता है। चयन के बाद कर्मियों को उपयुक्त विभागों में प्रतिनियुक्ति किया जाता है।ये सभी कार्य संगठन के निर्बाध कार्य करते रहने के लिए आवश्यक होते हैं।
प्रेरण और अनुस्थापन-संगठन में आए नए कर्मियों को संगठन, उसके जीवन के दर्शन और नीतियों के विषय में जानकारी देना जरूरी होता है।मानव संसाधन प्रबंधन का यह एक महत्वपूर्ण कार्य है कि प्रेरण एवं अनुस्थापन कार्यक्रमों द्वारा न केवल नए कर्मियों को संस्था की गतिविधियों के बारे में बताएं बल्कि उन्हें यह भी समझा दे कि संगठन की उनसे क्या अपेक्षाएं होती हैं।
प्रशिक्षण एवं विकास-हम सभी लोग जानते ही हैं कि एकमात्र स्थायी तत्व तो परिवर्तन ही है। बदलती हुई परिस्थितियों, प्रौद्योगिकी,वैश्वीकरण आदि के साथ मानव संसाधन विभाग को अपने संगठन के कर्मचारियों को तकनीकी कौशल एवं व्यवहार विषयक कौशल से संयुक्त बनाने के लिए आवश्यक परीक्षण आदि नियमित आधार पर प्रदान करना होता है। कर्मियों के जीवन वृती क्रम को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न कर्मी विकास कार्यक्रम आयोजित करने होते हैं।यह प्रशिक्षण एवं विकास ने केवल मानव संसाधनों का उन्नयन करते हैं।बल्कि कर्मचारियों के मनोबल एवं सप्रेरणा स्तरों को संबल प्रदान करते हैं। प्रशिक्षण एवं विकास के संदर्भ में ही हम मानव संसाधन विकास पर भी अनिवार्यतः चर्चा करते हैं। मानव संसाधन प्रबंधन मानव संसाधनों के विकास पर केंद्रित रहता है।
निष्पादन मूल्यांकन-मानव संसाधन विभाग द्वारा नियमित रूप से कर्मचारियों के क्रियाकलापों की समीक्षा हो या मूल्यांकन होना चाहिए। इसके कई विधियां उपलब्ध रहती हैं।यह मूल्यांकन कर्मियों की पदोन्नति, अवनति एवं प्रशिक्षण विषयक आवश्यकताओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण रहते हैं।
श्रम संबंध-यह भी मानव संसाधन प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण कार्य होता है। संगठन में श्रमिक संघ होते हैं तथा मानव संसाधन विभाग को उनके साथ कर्मी हित लामो, वेतन उनकी शिकायतों एवं टकरावों आदि पर वार्तालाप कर समस्याओं के निदान खोजने होते हैं।
छतिपूर्ति एवं हितलाभ-मानव संसाधन विभाग को ही कर्मियों को देंय छतिपूर्तियो और हितलाभों का निर्धारण करना होता है।इसके लिए बहुत बातों पर योजनाएं बनानी जरूरी हो सकती है।यह कर्मियों के मनोबल एवं सप्रेरणा से जुड़े होने के कारण भी महत्वपूर्ण होता है।
रिकॉर्ड रखना- मानव संसाधन प्रबंधन का एक अन्य सबसे बड़ा कार्य संगठन में कार्य कर रहे सभी व्यक्तियों का पूरा लेखा-जोखा रखना होता है।अब इसके लिए अधिक कागज भरना जरूरी नहीं रह गया है क्योंकि अनेक मानव संसाधन विभाग अब कर्मी-रिकॉर्ड को ‘मानव संसाधन सूचना तंत्र’ नामक सॉफ्टवेयर में दर्ज करने लगे हैं।
निष्कर्ष
दोस्तों हमने इस आर्टिकल के माध्यम से जाना है कि मानव संसाधन प्रबंधन के कार्य क्या है? इसके बारे में इस आर्टिकल में हमने जाना है तो दोस्तों आपको इससे रिलेटेड किसी भी प्रकार की जानकारी लेनी हो तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। और दोस्तों आपको यह हमारा आर्टिकल कैसा लगा है आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
इसे भी पढ़ें-उद्योग किसे कहते हैं?